बसिया: लालपुर सरना में झाड़ियों के बीच कुएं से सड़ी-गली लाश बरामद, हत्या की आशंका
Basia, Gumla | Apr 18, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के लालपुर सरना स्थित झाड़ियों के बीच एक कुएं से सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुरीबीरा निवासी 45 वर्षीय दिलीप लोहरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दिलीप करीब 12 दिन पहले लालपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने और बाहर कमाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।