गोरखपुर: विरासत गलियारे के निर्माणाधीन नाले में गिरी बच्ची और महिला, लोगों ने बचाई जान, घंटों गड्ढे में फंसी रही बोलेरो
गोरखपुर के आर्यनगर और दीवान बाजार रोड पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया।जब सड़क किनारे बने एक गड्ढे में एक बच्ची गिर गई।गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वह दिखाई नहीं दे रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्ची को नाले से बाहर निकाला,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।इसी दौरान वहां एक और घटना हुई।एक बोलेरो गाड़ी भी उसी तरह के पानी भरे गड्ढे में फंस गई।