फिरोज़ाबाद: लावारिसों को मिला अंतिम सम्मान, 53 अस्थियों का वैदिक रीति से किया गया विसर्जन
बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक मानवीय पहल के तहत 53 लावारिस, अज्ञात लोगों की अस्थियों का कासगंज के सोरों तीर्थ पर विधि-विधान से विसर्जन एवं पिंडदान शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब कराया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पंडा जग्गू पंडित के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।