अम्बाला: CM नायब सिंह सैनी पहुंचे अंबाला, नारायणगढ़ में हुआ विजय संकल्प रैली का आयोजन
Ambala, Ambala | Apr 13, 2024 नारायणगढ़ अनाज मंडी में भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया भी मौजूद रहीं।