अम्बाला: सैनिक विहार वासी होमगार्ड महिला कर्मचारी के बेटे को विदेश भेज काम दिलवाने के नाम पर एजेंट ने ठगे 2 लाख 55 हजार रुपए
Ambala, Ambala | Apr 13, 2024 थाना सेक्टर 9 क्षेत्र के सैनिक विहार की रहने वाली होमगार्ड कर्मचारी से करनाल के एजेंट ने उसके बेटे को दुबई भेज काम दिलवाने के नाम पर 2.55 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने उसके बेटे को विदेश तो भेजा लेकिन वहां पर काम नहीं दिलवाया। जिसकी वजह से उसके बेटे को वापस आना पड़ा, वहीं उसके बेटे के जरूरी दस्तावेज भी वहीं पर छीन लिए।