अम्बाला: नई सब्जी मंडी के रहने वाले व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ, शहर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
Ambala, Ambala | Apr 13, 2024 अंबाला शहर की नई सब्जी मंडी के रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रेफर किया जा सकता है।