नौतनवा: तहसीलदार ने नौतनवां के सीमावर्ती क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर दिया निर्देश
तहसीलदार नौतनवां पंकज शाही ने सीमावर्ती क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर कमियां मिलने पर जिम्मेदार को ठीक करने के लिए निर्देश। तहसीलदार नौतनवां पंकज शाही ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ संख्या 1 खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली,आराजी सरकार उर्फ केवटलिया, शेख फरेंदा, जुगौली, सोनौली आदि बूथों का निरीक्षण किया।