नौतनवा: बरगदवा गांव के पास भारत से नेपाल भेजा जा रहा मछली का चारा और धान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
भारत नेपाल सरहद पर भारत से तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही मछली का चारा और धान की खेप को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने बरामद की है। वही टीम मौके से दो आरोपियों को भी पकड़ ली है। सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर से मिली सूचना के बाद भारत नेपाल सरहद के पिलर संख्या 509 से सटे बरगदवा गांव के पास मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर ली।