नौतनवा: उपजिलाधिकारी ने वन टांगिया गांव के तिनकोनिया और अचलगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
अगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है । उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के वन टांगिया गांव के तिनकोनिया और अचलगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में पहली बार बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्य ने बताया कि वन टांगिया गांव के बूथों का निरीक्षण किया गया ।