कोंडागांव: कोकोड़ी के पास दो हाईवा में जोरदार टक्कर, ड्राइवर केबिन में फंसा, बचाव अभियान जारी
कोण्डागांव नारायणपुर मार्ग अंतर्गत ग्राम कोकोड़ी के पास सोमवार रात करीब 10 बजे दो हाईवा वाहनों के बीच जोरदार सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक हाईवा सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही दूसरी हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया।