अररिया नगर परिषद में अगस्त माह में नगर परिषद की बोर्ड बैठक में नगर परिषद के सभी 29 वार्डों के पार्षदों से चर्चा के बाद बारिश के मौसम में होने वाले भारी जलजमाव की समस्या को देखते हुए आपातकालीन सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस कार्य को नगर परिषद बोर्ड के साथ-साथ सशक्त स्थायी समिति से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 01 सितंबर 2026 तक कार्यादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद कार्यादेश जारी नहीं किया गया।
इसी संबंध में पुनः कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर इस विषय पर स्पष्ट जवाब मांगा गया। उनके द्वारा तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए 14 सितंबर 2026 तक कार्यादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में अब किसी भी प्रकार की और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
अगर 15 सितंबर 2026 तक कार्यादेश जारी नहीं किया गया, तो हम जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में नगर परिषद के वार्ड पार्षद,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे।
Araria, Araria | Sep 10, 2026