अजीतमल: सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक ने सुनीं 118 शिकायतें, 9 का मौके पर किया निस्तारण
अजीतमल तहसील सभागार में शनिवार को दोपहर 2 बजे तक आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया एवं क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के साथ जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।