मोहम्मदगंज: डीआरएम उदय सिंह मीना ने हैदरनगर, मोहम्मदगंज समेत कई स्टेशनों का किया निरीक्षण
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार दोपहर 4 बजे तक डीडीयू जंक्शन से सिगसिगी तक निरीक्षण यान से चल निरीक्षण किया। इस दौरान जपला स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा संसाधनों, स्वच्छता व्यवस्था तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया गया।