लातेहार: AGEY योजना के तहत दो महिला लाभुकों को वाहन, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
लातेहार: जिला समाहरणालय परिसर में गुरुवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने पलाश JSLPS के माध्यम से आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत दो महिला लाभुकों को वाहन सौंपकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन मनिका की गुलशन खातून और हेरहंज की रिंकू देवी को प्रदान किया गया।