पत्थलगांव: सुखरापारा में शादी से पहले प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियां मातम में बदलीं
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरापारा (कठरापारा) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुखरापारा निवासी पंकज सिदार (25) का पिछले दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव की रहने वाली मोनिका सिदार (22) के साथ प्रेम संबंध था