आनी: औट-बंजार हाईवे पर धामण पुल के पास फलों से लदी गाड़ी पलटी, दो घायल
Ani, Kullu | Jul 31, 2024 औट-बंजार हाईवे पर धामण पुल के पास फलों से लदी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोग घायल हो गए है। दोनों घायलों को उपचार के लिए बालीचौकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फलों से लदी जीप बंजार से लारजी की तरफ जा रही थी कि अचानक धामण पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।