आनी: सेब सीजन से पहले होनी चाहिए थी शिकायत निवारण समिति की बैठक, विधायक आनी लोकेंद्र कुमार
Ani, Kullu | Jul 30, 2024 मंगलवार को विधायक लोकेंद्र कुमार ने आनी में आयोजित शिकायत निवारण समिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण की जो बैठक सेब सीजन से पूर्व होनी चाहिए थी, वह सीजन के दौरान हो रही है। उन्होंने कहा कि बीती बरसात में आनी के कई परिवार उजड़ गए और क्षेत्र में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। आनी कस्बे में हुए भूस्खलन का सारा मलबा खड्ड किनारे लगा दिया है।