आनी: शिकायत निवारण समिति की बैठक में पेश की गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई करें विभाग: नरेश वर्मा, एसडीएम
Ani, Kullu | Jul 29, 2024 उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोमवार को एसडीएम नरेश वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में पेश की गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य उपमंडल स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जाना है उस कार्य को तुरंत अंजाम दिया जाए।