आनी: फड़ेलानाला में भूस्खलन के कारण 16 घंटे बंद रहा एनएच 305, मार्ग रविवार शाम को हुआ बहाल
Ani, Kullu | Jul 28, 2024 आनी क्षेत्र में शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण एनएच 305 आनी और कुल्लू के बीच फड़ेलानाला में भूस्खलन के कारण करीब 16 घण्टों अवरुद्ध रहा। फड़ेलानाला में पहाड़ी पर से लगातार पत्थरों के गिरने के चलते हाइवे बहाली का कार्य देरी से शुरू हो पाया। एनएच विभाग के आनी सबडिवीजन के एसडीओ रुद्रमणी शर्मा ने बताया कि फड़ेलानाला में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ही बाधित हो गया।