कोल: अकराबाद पुलिस ने पिलखना रोड से अवैध तमंचा व कारतूस सहित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान अकराबाद फ्लाई ओवर की तरफ से पिलखना जाने वाले रोड से शातिर अभियुक्त सीताराम पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्ज़े से एक तमंचा 315 बोर में एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत अभियुक्त रविवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की है।