बांसवाड़ा: करगसीया गांव में टवेरा गाड़ी ने बाइक को चपेट में लिया, युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
करगसीया गांव में शनिवार रात 10:30 बजे टवेरा गाड़ी ने बाइक को चपेट में ले लिया युवक को लगी चोट, जिसके बाद दोस्तों ने एंबुलेंस को सूचना दी वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अजय पुत्र शंकरलाल निवासी नाथु खेड़ी का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।