शहर के शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में सांसद शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सशक्त बनाने पर जोर दिया।