कुशलगढ़: कुशलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब से भरी पिकअप को किया जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम
कुशलगढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए, पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर थांदला रोड पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका।तलाशी लेने पर वाहन से 63 पेटी राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कि।