Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image

मदनपुर में "दी का रसोई घर" का उद्घाटन, प्रमुख सोनी देवी बोलीं - आधी आबादी सशक्त तो समाज सशक्त जीविका दीदियों को मिली नई पहचान, मदनपुर में खुला "दीदी का रसोई घर औरंगाबाद:समाज की आधी आबादी महिलाएं जब आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक और शैक्षणिक-सांस्कृतिक रूप से सशक्त होंगी तभी देश-समाज सशक्त होगा। स्वर्णिम ऐतिहासिक रूप से महिलाएं विकास की परचम लहरा रही हैं। उक्त बातें सोमवार को मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जीविका दीदी का रसोई घर का उद्घाटन करते हुए प्रमुख सोनी देवी ने कही। फीता काटकर हुआ उद्घाटन दीदी का रसोई का उद्घाटन प्रमुख सोनी देवी, उप प्रमुख अस्मिता कुमारी, एसडीपीओ आदित्य कुमार, बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य, बीपीएम ममता कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं इस अवसर पर एसडीपीओ आदित्य कुमार एवं बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने कहा कि राज्य सरकार जीविका दीदियों के सशक्तीकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें जीविका आजीविका मिशन भी शामिल है। क्या खास है दीदी के रसोई में? दी रसोईघर के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल एवं खाने-पीने की सामग्री सस्ती और उचित मूल्य पर उपलब्ध होगी। इसकी खासियत यह है कि जीविका दीदियों द्वारा हाथों से निर्मित खाद्य पदार्थों का उपयोग होगा जो शुद्धता का प्रतीक है। रसोई घर का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। संचालन की जिम्मेदारी जीविका दीदी खुशबू सहाय को दी गई है।जीविका रसोईघर में लोगों को सुस्वादु भोजन, चाय, पकौड़ा, मिठाइयां सहित अन्य खाने-पीने की सामान उपलब्ध रहेगी। महिलाएं लहरा रही परचम प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हजारों महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जागरूक हुई हैं। वे राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी परचम लहरा रही हैं।इस अवसर पर बीएओ आकृति तिवारी, पीओ योगेन्द्र प्रसाद सिंह, सभी पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया उपस्थित थे। #Madanpur #Aurangabad #Jeevika #DidiKiRasoi #MahilaSashaktikaran #BiharGovt

Aurangabad, Aurangabad | Jul 14, 2026

MORE NEWS