मंडला: मंडला-महाराजपुर के बीच नर्मदा नदी के रपटा पुल पर खतरे में युवाओं की फोटोबाजी
Mandla, Mandla | Sep 19, 2025 महाराजपुर और मंडला के बीच माँ नर्मदा पर बने छोटे रपटा पुल की स्थिति बारिश में खतरनाक बनी हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल की रेलिंग पहले ही हटा दी गई थी, लेकिन हाल ही में आई बाढ़ में पेड़ और भारी लकड़िया पुल के किनारों पर फंस गई हैं। शुक्रवार को चार बजे कुछ युवा फोटो बाजी के चक्कर में जो जोखिम उठाते नजर आए।