बिहिया: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में लापता हुए 4 युवकों के परिजनों से बारा खरौनी में मिले जगदीशपुर के पूर्व MLA भाई दिनेश
Behea, Bhojpur | Jun 17, 2024 शिवपुर गंगा घाट पर गंगा दशहरा को लेकर गंगा स्नान करने गए बारा खरौनी गांव के चार युवक के गहरे पानी में चले जाने कारण चारों युवक लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश बारा खरौनी गांव पहुंच लापता युवक के पीड़ित परिजन से मुलाकात की। लापता युवक की खोज में एसडीआरएफ और गोताखोर की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है ।