बिहिया: जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में कल मनाई जाएगी बकरीद का पर्व, 25 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की रहेगी तैनाती
Behea, Bhojpur | Jun 16, 2024 जगदीशपुर अनुमंडल के जगदीशपुर बिहिया शाहपुर में कल आपसी भाईचारा के साथ बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। बकरीद पर्व को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र के 25 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तनाती रहेगी। बकरीद पर्व को लेकर जगदीशपुर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा नगर के सड़क सहित ईदगाह जाने वाले रास्ते और ईदगाह के पास सफाई की गई ।