बिहिया: बहोरनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के 96 पीस बीयर शराब किया बरामद धंधेबाज फरार
Behea, Bhojpur | Jun 15, 2024 बहोरनपुर पुलिस ने शिवपुर जाने वाली पक्की सड़क पर से 96 पीस बीयर बरामद किया है। पुलिस ने शिवपुर जाने वाली पक्की सड़क पर चेकिंग लगाया था। उत्तर प्रदेश से बाइक पर बीयर लेकर आ रहे दो बाइक सवार पुलिस को देख पेटी फेंक कर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने 8 पेटी मे रखा 500 एम एल का 96 पीस किंगफिशर बीयर बरामद किया है।