लातेहार: बैजनाथ राम के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर लातेहार में खुशी,बांटी गई मिठाइयां
झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद लातेहार जिले में खुशी का माहौल देखा गया। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत शुक्रवार को जिले के समाजसेवी अशोक कुमार उर्फ बूटा ने लोगों के शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।