जखनिया: 700 मीटर सड़क जलजमाव से तालाब में तब्दील, ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण और जल निकासी की मांग की
गाजीपुर के जखनिया तहसील क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब प्रशासन तक पहुंच गया है।बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हाजीपुर तिराहे से सिद्धपीठ टंडवा भवानी माता मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है।सड़क पर करीब 700 मीटर तक पानी जमा रहने से ग्रामीणों,राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेश...