सिसई: 20 सूत्री सदस्य ने रेफरल अस्पताल की दयनीय स्थिति को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Sisai, Gumla | Jul 26, 2024 सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को 20 सूत्री सदस्य गंगा भगत के द्वारा रेफरल अस्पताल की वर्तमान स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपकर उन्होंने बताया कि आपातकाल की स्थिति में मरीजों को डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल जाना पड़ता है।अत: उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा।