गोरखपुर: सीएम योगी ने शेर के पुतले संग फोटो खिंचवाई, सांसद रवि किशन ने कहा- जिंदगी भर यही तो सीखा हूं, सभी खिलखिलाकर हंस पड़े
गोरखपुर में सीएम योगी ने गुरुवार को शेर के पुतले के साथ फोटो खिंचवाई।सांसद रविकिशन ने अपने मोबाइल फोन से सीएम की तस्वीरें क्लिक कीं।नए-नए पोज बताए।योगी ने शेर के पुतले के पेट और चेहरे पर हाथ रखकर पोज दिए।रविकिशन ने योगी से कहा- महाराज जी शेर के फेस के साथ लो एंगल बनाइए।इतना सुनते ही सीएम और आसपास मौजूद लोग खिलखिलाकर हंस पड़े।कहने लगे यह शूटिंग वाला आइडिया है