कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव से 30 अक्टूबर को लापता हुए 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र सुरेश कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है और अब सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर लोगों से सूचना देने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार 30 अक्टूबर को अपने घर से अचानक लापता हो गया था।