बरहट: रतनपुर-सुग्गी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया में गिरी बाइक, चालक बाल-बाल बचा
Barhat, Jamui | Aug 1, 2026 रतनपुर-सुग्गी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हालांकि इस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने शनिवार को 12 बजे बताया कि पुलिया काफी छतिग्रस्त हो गया है, जिससे वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता।