कौंच: नदीगांव में बाइक के पेड़ से टकराने से व्यक्ति की मौत, सिर पर गंभीर चोट के कारण गई जान, रिश्तेदारी जाते समय हुआ हादसा
Konch, Jalaun | Apr 24, 2026 नदीगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय रामसेवक की मौके पर मौत हो गई, वह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।