बहोरीबंद: बम्होरी गांव में डेढ़ माह से खुली पड़ी बीएसएनएल लाइन की खुदाई, हादसों का खतरा बढ़ा
बहोरीबंद के बम्होरी गांव में बीएसएनएल लाइन बिछाने के लिए करीब डेढ़ माह पहले सड़क किनारे खोदी गई नाली की अब तक पुराई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ गहरी नहर और दूसरी ओर खुली खुदाई होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में एक गाय की गिरने से मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुराई कराने की मांग की है।