कामडारा: एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बैठक, बीएलए को दिए गए पहचान पत्र
Kamdara, Gumla | Jun 15, 2026 कामडारा प्रखंड स्थित हरिजन भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से एसआईआर को लेकर बीएलए की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2003 में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय देश में एसआईआर की प्रक्रिया कराई गई थी। उस समय मतदाताओं को जोड़ने, उनके नाम सूची में शामिल करने तथा लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया गया था।