ग्वालियर गिर्द: वीरपुर बांध में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है
ग्वालियर के वीरपुर बांध में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।