चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक अभय का शव फंधे पर लटका हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच की मांग की है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
चित्रकूट से बड़ी खबर, कर्वी कोतवाली के द्वारकापुरी में युवक की संदिग्ध मौत—परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा संपादक News11इंडिया Tv