लातेहार: रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए में हुआ चयन,अधिवक्ताओं ने दी बधाई
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर लीगल के पद पर पलामू जिला के बारा ग्राम निवासी रजनीश कुमार का चयन हुआ है। बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार कुमार लातेहार व्यवहार न्यायालय में कार्यरत प्रभारी जिला लोक अभियोजक शिव शंकर राम के सुपुत्र हैं।