खंडवा: खरगोन से गांजा लाकर खंडवा में बेच रहे थे तस्कर, 12.5 किलो गांजा और बाइक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
खंडवा में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.5 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक तस्कर खरगोन से गांजा लाकर खंडवा में सप्लाई करता था, जबकि दो स्थानीय पेडलर शहर में इसकी बिक्री कर रहे थे।