मनेर: दोस्त नगर प्लाई फैक्ट्री के पास पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक ऑटो किया बरामद
Maner, Patna | Apr 10, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्त नगर प्लाई फैक्ट्री के पास से पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए 10 लीटर शराब के साथ एक ऑटो को बरामद किया है। शराब और ऑटो को बरामद कर पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। मौके से शराब कारोबारी फरार पाया गया है। मामला शुक्रवार सुबह 7:11 के करीब की है।