घोड़ाडोंगरी: दक्षिण एक्सप्रेस में जनरल कोच में हुआ विवाद, यात्री ने की चेन पुलिंग, घोड़ाडोंगरी आरपीएफ ने एक यात्री को किया गिरफ्तार
दक्षिण एक्सप्रेस में गुरुवार को सीट को लेकर जनरल कोच में विवाद हो गया। जिस पर यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। घोड़ाडोंगरी आरपीएफ ने मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया। घोड़ाडोंगरी आरपीएफ ने यात्री केवल सिंह पर मामला दर्ज कर गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।