घोड़ाडोंगरी: नीलगढ़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग हुए घायल, दो बैलों की हुई मौत
नीलगढ़ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए। वही दो बैलों की मौत हो गई। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीण सलाकराम यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से मनौती और मेशलाल घायल हो गए। जिनका की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई है।