घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में रोजगार मेले का किया गया आयोजन
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में भोपाल और इंदौर की कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंची। मेले में युवाओं का पंजीयन कराया गया। जिसके बाद युवाओं को कंपनी से जुड़ी सभी जानकारी एवं उपलब्ध रोजगार के बारे में युवाओं को जानकरी दी गई। कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लेकर युवाओं को रोजगार का ऑफर दिया गया।