कोरबा: 80 वर्षीय महिला लापता, सलामती को लेकर परिजन परेशान
Korba, Korba | Mar 29, 2026 कोरबा की कुसमुंडा क्षेत्र से एक 80 वर्षीय महिला के लापता हो जाने से उसके परिजन काफी परेशान हो गए हैं। महिला इस वक्त कहां किस हाल में है इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। पूछताछ में बात सामने है कि महिला को आखिरी बार कुचैना मोड़ के पास देखा गया था जिसके बाद से ही वह लापता हो गई ।महिला का नाम फगनी बाई है जिसकी सलामती को लेकर उसके परिजन काफी परेशान है।