बड़ौद: आगर मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित सुपर बैटरी ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ ख़ाक
शनिवार गत रात्रि 1 से 2 बजे के दरमियान में आगर रोड़ मार्ग पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित सुपर बैटरी ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान पर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।दुकान मालिक राजा खान आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।दुकान मालिक राजा खान ने आज रविवार 16 मार्च दोपहर 12 बजे मीडिया को आग लगने के बारे में बताया