कटकमसांडी: हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक
हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक हजारीबाग नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद के जन सेवा कार्यालय में बैठक हुई। बरही विधायक व चुनाव प्रभारी मनोज यादव की अध्यक्षता में संगठन, जनसंपर्क और बूथ स्तर की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में मेयर प्रत्याशी सुदेश चन्द्रवंशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।