महोबा: महोबकंठ के पास पुलिया से टकराकर लोडर के परखच्चे उड़े, एक की मौत, चालक सहित तीन गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 महोबा के महोबकंठ थाना प्रभारी विनोद कुमार सरोज ने बताया कि एक लोडर हरपालपुर जा रहा था। तभी महोबकंठ के पास लोडर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मैनपुरी निवासी 42 वर्षीय नीरज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लोडर चालक 26 वर्षीय रज्जाक खान, 31 वर्षीय अक्षय व 42 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु हायर सेंटर रिफर कर दिया है।