कोल: मोहन भागवत से मिलने वाले बच्चे के परिजनों ने कहा, हम धन्य हो गए, कभी सोचा नहीं था कि भागवत जी घर आएंगे
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 पंच नगरी में रहने वाला एक परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस परिवार की सुर्खियों में आने की वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हैं। मोहन भागवत अलीगढ़ में 5 दिन के प्रवास पर हैं। शनिवार को भागवत शाखा में शामिल होने पहुंचे थे। भागवत को 6 वर्ष के बच्चे की शाखा में आने की जानकारी मिली तो वह बच्चों के घर पहुंच गए।